फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने की पूर्व राज्यपाल वोहरा की तारीफ, जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष से असहमत

Fri, 31 Aug 2018 01:03 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा की आलोचना करने वाली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी पर शुक्रवार को असहमति जताते हुए कहा कि पूर्व राज्यपाल ने उम्दा काम किया और संवैधानिक पद की मर्यादा को बरकरार रखा। राजनाथ ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है और इसकी अपनी एक मर्यादा है। एक राज्यपाल से यह उम्मीद की जाती है कि वह बिना किसी भय या पक्षपात के निष्पक्ष होकर काम करे।

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा, “एन एन वोहरा एक बेहतरीन अधिकारी थे। एक राज्यपाल के तौर पर उन्होंने संवैधानिक मर्यादा में रहते हुए उम्दा काम किया।” उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग 10 साल तक राज्यपाल रहे वोहरा की भूमिका की प्रशंसा करते हैं।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर राणा एक वीडियो में कथित तौर पर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पार्टी वोहरा के साथ काम नहीं करनी चाहती थी और अब वोहरा की जगह “हमारे अपने आदमी” को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राणा की इस टिप्पणी के बाद राजनाथ ने ये बयान दिया है।
विज्ञापन


राणा को कथित तौर पर यह कहते हुए भी सुना गया कि वोहरा अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटा करते थे। गृह मंत्री ने कहा कि नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लंबा राजनीतिक अनुभव है और उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके (मलिक) लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा।” मलिक को 21 अगस्त को वोहरा की जगह जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। कर्ण सिंह के बाद मलिक जम्मू-कश्मीर के दूसरे ऐसे राज्यपाल हैं जो एक राजनीतिक व्यक्ति हैं और राजनीति में उनका लंबा अनुभव है। कर्ण सिंह 1965 से 1967 तक प्रदेश के राज्यपाल रहे। वोहरा पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के प्रधान सचिव रहने के अलावा केंद्रीय गृह सचिव एवं रक्षा सचिव भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें