फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा घोटालाः राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को होगी सुनवाई

Tue, 24 Sep 2019 09:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमीश्नर राजीव कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमीश्नर राजीव कुमार ने मंगलवार को करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मांगते हुए दावा किया कि सीबीआई उनके पीछे पड़ी है। कुमार ने कहा कि उनकी छुट्टी बुधवार को खत्म होगी और गिरफ्तारी से पहले जमानत की उनकी प्रार्थना पर तत्काल सुनवाई होनी चाहिए। वह इस समय पश्चिम बंगाल सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक हैं।
विज्ञापन


न्यायाधीश एस मुंशी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में अग्रिम जमानत याचिका दायर करते हुए उनके वकील देवाशीष रॉय ने कहा, सीबीआई हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ी है। इस पर खंडपीठ में शामिल न्यायाधीश एस दासगुप्ता ने कहा, जाइए और आत्म समर्पण कर दीजिए। हालांकि, बाद में खंडपीठ ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। याचिका सोमवार को दायर की गई थी।

इससे पहले सीबीआई ने कुमार की तलाश में उनके आधिकारिक निवास सहित कई जगहों पर छापे मारे थे। कुमार की अग्रिम जमानत याचिका को 21 सितंबर को अलीपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


एजेंसी ने कुमार को अपने सामने उपस्थित होने के लिए कई नोटिस भेजे थे, ताकि शारदा घोटाले में गवाह के रूप में उनसे पूछताछ की जा सके। वह हालांकि सीबीआई के सामने नहीं आए और हर मौके पर उन्होंने और समय मांगा। कुमार पर शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें