पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की मुख्य दोषी नलिनी मुरुगन ने यूनाइटेड नेशन्स कमीशन ऑफ ह्यूमन राइट्स से कहा है कि वो भारत सरकार से उनकी रिहाई के लिए कहें। अपने छह पन्नों के खत में मुरूगन ने यूएन हाई कमिश्नर, मानवाधिकार को लिखा है कि वो और उनके साथ छह अन्य साथी आजीवन कारावास की सजा काटने के बाद अब भी जेल में हैं।
मुरुगन ने कहा है कि ऐसी कई योजनाएं हैं जिनके माध्यम से उनकी रिहाई को सुविधाजनक बनाया जा सकता है। वहीं राज्य सरकार ने इस मामले में कहा है कि इस केस की सीबीआई जांच कर रही है, ऐसे में किसी भी योजना के तहत उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता।
उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया की महात्मा गांधी की हत्या के मामले में दोषी नाथूराम गोडसे को भी सजा काटने के बाद रिहा कर दिया गया था।