स्व. राजेंद्र माथुर
नौ अप्रैल की दोपहर देश की हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में यादगार दोपहर बन गई। लखनऊ के एतिहासिक प्रेस क्लब ने भारत की आजादी के बाद के महानतम पत्रकारों में से एक, विचारक और संपादक राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर भावुक श्रद्धांजलि दी गई और उनकी निष्पक्ष, निर्भीक और दबाव से मुक्त पत्रकारिता को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस स्मृति सभा में स्व. राजेंद्र माथुर के साथ काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने अपने संस्मरण साझा किए। आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकारिता की छात्राएं भी उपस्थित थीं।
विचार रखने वालों में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य के सूचना आयुक्त रहे ज्ञानेंद्र शर्मा, पत्रकार और पूर्व सांसद संतोष भारतीय, वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी, राजेंद्र कुमार, आदर्श प्रकाश सिंह, लखनऊ प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी, सुधीर मिश्रा, मुदित माथुर, मधुकर त्रिवेदी, कमाल खान कमाल आदि रहे।