फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने वर्षों तक कांग्रेस के लिए समर्पण के साथ काम किया: जितिन प्रसाद

Tue, 14 Jul 2020 03:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जितिन प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि पायलट ने इतने वर्षों तक पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि चीजें अब भी सुलझ जाएंगी।

विज्ञापन


प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘सचिन पायलट मेरे मित्र हैं। इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि इतने वर्षों में उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उम्मीद करता हूं कि हालात संभाले जा सकते हैं। दुखद है कि बात यहां तक पहुंची।’’
 

गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने के लिए पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन




महज भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं पायलट : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं हैं। वह तो केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं... जो रिसॉर्ट सहित बाकी सारे बंदोबस्त करने में जुटी है। पिछले छह महीने से राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास चल रहे थे। 'पायलट सहित तीन मंत्रियों को उनके पदों से हटाए जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूर होकर यह फैसला किया है। गहलोत ने कहा, 'आज के फैसले से कोई खुश नहीं है, न पार्टी, न आलाकमान। उनका रवैया आ बैल मुझे बार वाले रवैये की तरह है। हमने उन तक पहुंचने की बहुत कोशिश की।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें