फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल के वाइस प्रेसीडेंट राजन आनंदन ने जीता इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर 2018 अवार्ड

Sat, 08 Dec 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंपैक्ट पर्सन ऑफ दि ईयर 2018 अवार्ड के विजेता राजन आनंदन
विज्ञापन

मीडिया, मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल ‘एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप’ द्वारा दिया जाने वाला बहुप्रतीक्षित 14वां इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड ‘गूगल’ के वाइस प्रेसीडेंट (दक्षिण पूर्व एशिया और भारत) राजन आनंदन को दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत ने की। 

विज्ञापन


उन्हें यह अवार्ड देश भर में खासकर टियर टू और टियर थ्री शहरों में इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। इनमें ‘नवलेखा’ के साथ-साथ ‘इंटरनेट साथी’ जैसी पहल भी शामिल हैं, जिनके जरिये लोगों को ऑनलाइन आने के लिए प्रेरित किया गया। ‘नवलेखा’ गूगल का ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर वो लोग भी काम कर सकते हैं, जो इंटरनेट पर अंग्रेजी में काम करने में असहज महसूस करते हैं। 

इसके अलावा ‘इंटरनेट साथी’ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इंटरनेट के बारे में बताते हुए ऑनलाइन के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें और सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ ही लोगों को इन स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का श्रेय भी आनंदन को जाता है। 
विज्ञापन


आनंदन के नेतृत्व में ही कंपनी का कुल टर्नओवर 9337.7 करोड़ रुपए होने के साथ ही इसका प्रॉफिट वर्ष 2016-17 में 306.6 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2017-18 में 407.2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पिछली तिमाही में गूगल इंडिया के रेवेन्यू में 29 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है और इसका प्रॉफिट भी 33 प्रतिशत बढ़ गया। 

अवार्ड मिलने के बाद आनंदन ने कहा, ‘यह उपलब्धि हासिल करने पर मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सच कहूं तो अपनी खुशी बयान करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। इस अवार्ड के लिए मैं जूरी और अपनी टीम के साथ-साथ अपने क्लाइंट्स और पार्टनर्स का धन्यवाद अदा करता हूं।’

वहीं, इस मौके पर ‘बिजनेसवर्ल्ड’ और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा, ‘राजन ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा बड़ा और बड़ा सोचते हैं। उन्होंने इस कंपनी को 10000 करोड़ रेवेन्यू वाली कंपनी बनाया है। उन्होंने देश में आम आदमी तक इंटरनेट पहुंचाने में काफी बड़ा योगदान दिया है। वह वाकई में इस अवार्ड के हकदार हैं।’

अवार्ड के अन्य नॉमिनी में ‘इनमोबी’ के फाउंडर और सीईओ नवीन तिवारी (इनके नेतृत्व में बेंगलुरु की यह ऐड टेक कंपनी वर्ष 2017 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली रही और इसने डिजिटल ऐडवरटाइजिंग क्लब में धमाकेदार एंट्री की), ‘पारले एग्रो’ की जाइंट एमडी और सीएमओ नाडिया चौहान (जिन्होंने लोकप्रिय ब्रैंड फ्रूटी और एपी फिज को एक नया जीवन दिया। उनके नेतृत्व में पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी का टर्नओवर 2800 करोड़ रुपए हो गया।)

‘स्टार इंडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता (इनके नेतृत्व में ही पिछले साल स्टार इंडिया को आईपीएल के प्रसारण अधिकार मिले और इन्होंने ही हॉटस्टार की सफलता की कहानी लिखी। इनके नेतृत्व में रेवेन्यू के मामले में कंपनी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।), ‘मोंडेलेज इंडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक अय्यर (इनके नेतृत्व में कंपनी ने लगातार चार तिमाहियों में कंपनी का रेवेन्यू दो अंकों में बनाए रखने में कामयाबी हासिल की, ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा है।)
विज्ञापन

‘ओयो’ के फाउंडर रितेश अग्रवाल (महज 24 साल के रितेश ओयो को पांच बिलियन डॉलर की कंपनी बनाने के साथ ही चीन में सबसे बड़ी होटल चेन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने दिखा दिया है कि सपने कैसे हकीकत में बदले जाते हैं।), ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ के चेयरमैन और एमडी संजीव मेहता (इनके नेतृत्व में कंपनी के बाजार पूंजीकरण ने 13 साल में पहली बार आईटीसी को पीछे छोड़ दिया है और पिछली तीन तिमाहियों में लगातार डबल डिजिट की ग्रोथ के साथ पतंजलि को कड़ी टक्कर दी है।)

‘ओगिल्वी’ (दक्षिण एशिया) के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और क्रिएटिव डायरेक्टर पीयूष पांडे व ‘कॉरकॉइस फिल्म्स’ के डायरेक्टर प्रसून पांडे (दोनों भाई देश की ऐडवरटाइजिंग इंडस्ट्री को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं। वह पहले ऐसे एशियन हैं, जिन्होंने इस साल प्रतिष्ठित 'लॉयन ऑफ सेंट मार्क' अवार्ड जीता है) और ‘स्विगी’ के को-फाउंडर्स श्रीहर्ष मजेटी, राहुल जैमिनी व नंदन रेड्डी शामिल रहे। तीनों ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को एक नई पहचान दी और स्टार्ट-अप्स के बिलियन डॉलर क्लब में तेजी से शामिल होने वाली कंपनी बन गई।
  
इससे पहले यह अवॉर्ड पतंजलि के बाबा रामदेव, पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा, टाइम्स नाउ और ईटी नाउ के प्रेजिडेंट रहे अरनब गोस्वामी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका, टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन, पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, टैपरूट इंडिया के फाउंडर एजनेलो डायस, नेटवर्क18 और वायकॉम 18 के पूर्व ग्रुप सीईओ हरीश चावला, स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर, नेटवर्क18 के फाउंडर राघव बहल और सीएनएन-आईबीएन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई को मिल चुका है। 

इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड का प्रेजेंटर कलर्स था और यह जी न्यूज द्वारा पावर्ड था। इसके अलावा निकलॉडियान, 9एक्स जसलवा, शिमारो एंटरटेनमेंट और रिपब्लिक टीवी को-गोल्ड पार्टनर थे। कलर्स इनफिनिटी द्वारा इंपावर्ड इस अवार्ड के सकाल मीडिया ग्रुप और डिस्कवरी असोसिएट पार्टनर थे, वहीं रेडियो सिटी व बीटीवीआई को-पार्टनर्स थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें