तमिलनाडु के राजभवन ने राज्य की पुलिस पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया है कि पुलिस की उदासीनता ने राज्यपाल आर एन रवि की जान को खतरे में डाल दिया है। राजभवन ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु के राज्यपाल रवि को सार्वजनिक तौर पर जान से मारने की धमकी देने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस मामले में राज्य पुलिस की उदासीनता ने उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को राजभवन पर हुआ बम हमला भी इसी का नतीजा है।
डीएमके के नेताओं पर आरोप
राज्यपाल पर लाठियों और पत्थरों से हमला
बम हमला इसी का नतीजा
उन्होंने कहा, 'पुलिस की इस तरह की उदासीनता ने राज्यपाल और राजभवन की सुरक्षा को प्रभावित किया है। राजभवन पर हुआ बम हमला इसी का नतीजा है।’ आगे कहा गया है कि एक राज्यपाल लगातार धमकियों के साये में काम नहीं कर सकता है। साथ ही, शहर के उच्च पुलिस अधिकारी से बुधवार के हमलों का गंभीरता से संज्ञान लेने का अनुरोध किया।
राज्यपाल के उप सचिव डॉ. टी सेनगोट्टैयन की शिकायत की एक प्रति राज्य पुलिस प्रमुख को भी भेजी गई है।