पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने तथा अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।
द्वीपीय शहर में शाम से भारी बारिश हो रही
मुंबई के द्वीपीय शहर में शाम से भारी बारिश हो रही है, जबकि दोपहर से कई उपनगरीय इलाकों में वर्षा जारी है। मुलुंड और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने से निचले इलाकें जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव और खराब दृश्यता से सड़क यातायात धीमा हो गया। मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं भी बारिश के कारण देरी से चल रही हैं।