फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी में बारिश का कहर, 10 लोगों की मौत और NH-54 बाधित

Wed, 14 Jun 2017 08:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गुवाहाटी में लगातार बारिश के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। मंगलवार से हो रही तेज बारिश के कारण शहर में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार की सुबह 8: 30 से लेकर शाम 5:30 तक में रिकॉर्ड 105.7 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में दक्षिण मिजोरम, तलाबुंग और लुंगली जिले में कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से हो रही बारिश के कारण मिजोरम के लगभग 350 घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बता दें कि बारिश में एक गांव के ही 6 लोग बह गए। बाढ़ में लापता हुए लोगों में से अब तक केवल एक का शव बरामद हुआ है। 

बाढ़ में अबतक तलाबुंग जिले के ही 74 घर जलमग्न हो चुके हैं। जिस कारण 84 परिवारों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। इम्फाल की ज्यादातर नदियां ओवरफ्लो हो चुकी हैं। बारिश के चलते शहर के सभी स्कूलों को बुधवार तक बंद कर दिया गया है। वहीं बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एनएच 54 बाधित हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें