फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर IIT में छात्रों को पहना होगा कुर्ता और पैजामा

Wed, 14 Jun 2017 08:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी में दीक्षांत समारोह में छात्रों को काले रोब और हेड गियर के बजाय कुर्ता पैजामा और चूड़ीदार पहने को कहा गया है। दीक्षांत समारोह 15 और 16 जून को होना है, जिसमें कुल 1600 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। छात्रों को डिग्री टाटा सन्स के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


छात्रों के ड्रेस कोड को लेकर पीटीआई से हुई बातचीत में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर इंद्रानिल मन्ना ने कहा कि छात्रों को डिग्री ब्रिटिश शासनकाल में नहीं दी जा रही है। छात्रों को कुर्ता पैजामा और चूड़ीदार के साथ एक स्पेशल स्टोल भी होगा। जिससे पता चलेगा कि वह किस कोर्स के छात्र हैं। 

उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य के सभी समरोह में भारतीय कपड़े ही पहने चाहिए। संस्थान के गोल्डेन जुबली के मौके पर सभी प्रोफेसर गोल्डेन कलर का रोब पहने नजर आएंगे। प्रोफेसर ने  यह भी बताया कि छात्रों को ब्लैक लेदर शू पहने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। वह अपनी पसंद का कोई भी भारतीय फुटवियर पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें