फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today : दक्षिण भारत में बारिश, उत्तर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानिए मौसम का हाल

Tue, 15 Nov 2022 07:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होने और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है। बिहार और यूपी में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम ठिठुरन होने लगी है। 16 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। 

विज्ञापन
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जहां बारिश हो रही है वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा लुढ़क रहा है। एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो एक दो दिन में उत्तर भारत के मौसम पर असर डालेगा। 

विज्ञापन




मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसका देश के कई राज्यों में असर देखने को मिलेगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होने और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है। बिहार और यूपी में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम ठिठुरन होने लगी है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के चारों धामों में बारिश, बर्फबारी
सोमवार को उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा और चारों धामों, बदरी-केदार और गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ में जहां दिनभर रुक रुककर बर्फबारी हुई वहीं बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। केदारनाथ से एक किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में आधा फीट बर्फ जमी। 

बर्फबारी के बीच बदरीनाथ के दर्शन
धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अधिकांश तीर्थयात्रियों ने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होते देखी। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि क्षेत्र में दोपहर में बूंदाबांदी होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। चमोली जनपद में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


आज यहां हो सकती है बारिश
  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज पंजाब उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कर्नाटक में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
  • जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें