रेलवे चलाएगा 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस'
- फोटो : amar ujala
देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से भी लगातार रेलवे से ऑक्सीजन की कमी दूर करने व ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही है। महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने भी रेलवे से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रेलवे बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की मांग की है। इसके साथ ही कई राज्यों से मांग बढ़ गई है।
केंद्रीय रेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ से बोकारो भेजा जा रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मध्यप्रदेश से ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ ही दिनों में ऐसी और ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी को लेकर रेलवे से मांग की गई थी। इसे देखते हुए रेलवे ने एक नीति बना कर क्रायोजेनिक टैंकरों को राज्यों के विभिन्न गंतव्यों के लिए भुगतान पर रोल- ऑन-रोल आफ के के जरिये ले जाया जाएगा। क्रायोजेनिक कंटेनरों से तरल मेडिकल आक्सीजन की ढुलाई की मंजूरी दी।