फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : कर्फ्यू की घोषणा के बाद मुंबई में उमड़ी भीड़, दुकान और स्टेशन पर लगी लंबी कतार

Wed, 14 Apr 2021 09:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • मुंबई में कर्फ्यू की घोषणा के बाद स्टेशन एवं दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है
  • मध्य रेलवे ने लोगों से परेशान नहीं होने और रेलवे स्टेशन पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है
विज्ञापन
मुंबई में कर्फ्यू के बाद भीड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार द्वारा कर्फ्यू  की घोषणा के बाद स्टेशन एवं दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। बता दें कि बुधवार को लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए  लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बाहर प्रवासी मजदूर समेत कई लोग एकत्र हो गए। वहीं मध्य रेलवे ने लोगों से परेशान नहीं होने और रेलवे स्टेशन पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। 

विज्ञापन


कर्फ्यू के बाद लोगों को याद आया 2020 का लॉकडाउन
साल 2020 का लॉकडाउन अब भी लोगों को याद है कि किस तरह से उन्हें पैदल घर जाने को मजबूर होना पड़ा था। इस कर्फ्यू की घोषणा के बाद से प्रवासी मजदूरों को अपने काम की चिंता सताने लगी है जिससे वे धीरे-धीरे अपने गृह राज्य की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। वहीं महानगर के स्थानीय निवासियों की बात करें तो वे लोग भी राशन एवं जरूरत के सामान के लिए दुकानों पर जमा हो गए हैं ताकि बार-बार उन्हें घर से बाहर न निकलना पड़े।



लोकल ट्रेन में यात्रियों की संख्या में कमी
महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के कारण मुंबई के लोकल ट्रेनों में यात्री की संख्या में कमी देखी गई है।  बहुत यात्री कोरोना के डर से निजी वाहन का प्रयोग करना सुरक्षा की दृष्टि से सही समझ रहे हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कर्फ्यू के दौरान ये सेवाएं खुली रहेंगी
राज्य में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य दफ्तर बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद नहीं किया गया है, लेकिन लोकल ट्रेन और बसों का इस्तेमाल केवल जरूरी सेवाओं में लगे लोग ही कर पाएंगे। ई-कॉमर्स सेवा (जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी), पेट्रोल पंप और सेबी से जुड़े वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे। एटीएम खुले रहेंगे और बैंकों में कामकाज जारी रहेगा। निर्माण कार्य भी किए जा सकते हैं। हालांकि, कंस्ट्रक्शन कंपनियों से कहा गया है कि वे मजदूरों के साइट पर रहने की ही व्यवस्था करें। होटल और रेस्तरां को केवल टेक अवे और होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है। 

खाना बनाने वाली मेड एवं घरेलू कार्य करने वाले स्टाफ  को काम करने की अनुमति
घर में खाना बनाने वाली मेड एवं घरेलू कार्य करने वाले स्टाफ को कर्फ्यू के दौरान अनुमति होगी। इसकी जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त चहल ने दी है।

 राज्य में क्या-क्या बंद रहेगा
महाराष्ट्र में आज से सिनेमाघर, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और मॉल बंद रहेंगे। पूजा के सभी स्थल, स्कूल, कॉलेज और निजी कोचिंग सेंटर, सैलून, स्पा और ब्यूटी पार्लर भी 1 मई सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन पर पाबंदी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें