फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: 15 अगस्त पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, ट्रेन पकड़ने से पहले जान लें ये एडवाइजरी

Tue, 11 Aug 2026 05:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर यात्रियों तथा उनके सामान की सघन तलाशी ली जाएगी। प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु स्टेशन परिसर में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 13 से 16 अगस्त 2026 तक स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवान तैनात किए जा रहे हैं। स्टेशन, प्लेटफार्म और ट्रेनों में सघन जांच होगी। प्रवेश और निकास द्वारों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे का कहना है, सुरक्षा जांच बढ़ने से स्टेशनों पर सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है। ट्रेन छूटने की परेशानी से बचने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। रेलवे ने यात्रियों से आरपीएफ-जीआरपी और पुलिस के जवानों के साथ जांच में सहयोग करने को कहा है। सुरक्षा जांच यात्रियों की ही सुरक्षा के लिए की जा रही है।

स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत आरपीएफ या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। रेलवे का कहना है,राष्ट्रीय पर्व पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। इसी के तहत रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों की सुरक्षा जांच और निगरानी को कई गुना बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें