फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balasore: रेलवे ने 13 शव परिजनों को सौंपे, अधिकारी बोले- डीएनए सैंपलिंग के आधार पर किया जा रहा है सुपुर्द

Sun, 02 Jul 2023 01:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

रेलवे अधिकारी ने बताया कि डीएनए सैंपलिंग से 29 शवों की पहचान की गई थी। इसमें से शनिवार को 13 शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इन 13 शवों में से चार शव बिहार, आठ पश्चिम बंगाल और एक झारखंड के थे।
विज्ञापन
एम्स भुवनेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालासोर रेल हादसे के मृतकों को परिजनों को सौंपा जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 13 और शवों को सौंप दिया गया है। अब तक उन शवों को भुवनेश्वर एम्स में रखा गया था।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

रेलवे अधिकारी ने बताया कि डीएनए सैंपलिंग से 29 शवों की पहचान की गई थी। इसमें से शनिवार को 13 शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इन 13 शवों में से चार शव बिहार, आठ पश्चिम बंगाल और एक झारखंड के थे। जबकि, शुक्रवार को छह शव सौंपे गए थे। अधिकारी ने बताया कि रेलवे की घोषणा के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गई है। हालांकि, 62 शव अब भी अज्ञात हैं, जिन्हें एम्स भुवनेश्वर के कंटेनरों में संरक्षित किया गया है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि शव खराब न हो इसलिए शवों को पांच अलग-अलग कंटेनर में रखे हैं, जिससे शव लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। अब शव छह महीने तक सुरक्षित रहेंगे, इसलिए शवों के अंतिम संस्कार के जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं है।

झारखंड के युवक ने लगाए आरोप
झारखंड के एक युवक ने एम्स प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हमने उपेंद्र कुमार शर्मा के लाश की पहचान की थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने अगले दिन शव किसी और को सौंप दिया। जब शव दूसरों को ही देना है तो डीएनए सौंपलिंग की आवश्यकता क्या है। मैंने टैटू के आधार पर उपेंद्र की पहचान की थी। इन आरोपों का जवाब देते हुए AIIMS भुवनेश्वर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवास त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही शवों को सौंपा जा रहा है। हां, यह सच है कि एक शव पर कई परिवार दावे कर रहे हैं, इसलिए हम डीएनए सैंपलिंग कर रहे हैं। 

इन राज्यों के हैं सबसे अधिक मृतक

विज्ञापन

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया था कि रेल हादसे के अधिकतर पीड़ित पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा राज्य के रहने वाले थे। सीबीआई, रेलवे सुरक्षा कमिश्नर और जीआरपी ने ट्रेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। खुर्दा डीआरएम रिंकेश रॉय को आशंका है कि उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिस वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें