फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: ट्रेनों के पटरी से उतरने और पलटाने की साजिशों पर रेलवे सतर्क, एनआईए ने शुरू की प्रारंभिक जांच

Fri, 25 Oct 2024 07:25 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पटरी में तोड़फोड़ के पहलू पर एनआईए अधिकारियों ने जांच शुरू की है। शुरुआत में ऐसे चार मामले लिए गए हैं, जिनमें ट्रेनें पटरी से उतरीं थीं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में ट्रेनों के पटरी से उतरने और पलटाने की साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए रेलवे ने सतर्कता बरती है। इसे एनआईए ने भी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अफसरों के मुताबिक इन मामलों में पटरी में तोड़फोड़ के पहलू पर एनआईए अधिकारियों ने जांच शुरू की है। शुरुआत में ऐसे चार मामले लिए गए हैं, जिनमें ट्रेनें पटरी से उतरीं थीं। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है, जिससे पता चले कि ऐसी घटना से पहले पटरी से तोड़फोड़ की कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन


हाल ही में देशभर में कई स्थानों पर ट्रेन पलटाने की साजिश के तहत सिलिंडर, ड्रम आदि रखकर रेलवे लाइन अवरुद्ध करने की साजिशें हुई हैं। इस घटना पर रेलवे अलर्ट है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं अब एनआईए ने भी इन मामलों की जांच शुरू कर दी है। चार ट्रेन मामलों में प्रारंभिक जांच की गई है।

पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि रेल प्रशासन ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए अलर्ट है। कई राज्यों में एनआईए और पुलिस सहित अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकारों, डीजीपी और गृह सचिवों के साथ बातचीत चल रही है। जो भी ऐसी दुर्घटना करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कब-कब हुईं घटनाएं
  • नौ अक्तूबर को क्लिंकर लादकर प्रयागराज से रायबरेली मालगाड़ी को लक्ष्मणपुर व दरियापुर स्टेशन के बीच रेल की पटरी पर स्लीपर रखकर पलटाने का प्रयास किया गया था।
  • 2 अक्तूबर को कानपुर से दिल्ली रूट पर अंबियापुर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर फायर सेफ्टी सिलिंडर (अग्नि शमन यंत्र) पड़ा हुआ मिला।
  • 29 सितंबर को गोविंदपुरी स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर पांच किलो का फायर सेफ्टी सिलिंडर मिला। यह गोरखपुर रेलवे मंडल से कुशीनगर एक्सप्रेस के लिए दिया गया था। इसकी जांच जारी है।
  • 20 सितंबर को सरसौल के प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर पांच लीटर क्षमता का खाली एलपीजी सिलिंडर मिला था।
  • आठ सितंबर को अनवरगंज कासगंज रूट पर बरराजपुर स्टेशन के पास भरा हुआ एलपीजी सिलिंडर रख प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई। घटना स्थल के पास पेट्रोल की बोतल और बारूद मिला था। ट्रेन सिलिंडर से टकरा भी गई थी।
  • 6 अगस्त की रात 2.37 बजे कानपुर झांसी रेलवे लाइन पर बोल्डर रखा गया, जिसकी वजह से वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें