फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में बच्चों के लिए गर्म दूध और पानी की व्यवस्था होगी

Wed, 08 Jun 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दूध पीते बच्चों की यात्रा को भी रेलवे अरामदायक बनाने जा रहा है - फोटो : Getty
विज्ञापन
दूध पीते बच्चों की यात्रा को भी रेलवे अरामदायक बनाने जा रहा है। उन्हें गर्म दूध, गर्म पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इतना ही नहीं बेबी फूड भी ट्रेंनों मिलेगा। रेल बजट में घोषित जननी सेवा रेलवे मंत्रालय शुरू करने जा रहा है। इस योजना का फायदा यह होगा कि बच्चों के माता-पिता को उनके खाने के लिए किसी स्टेशन के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बच्चों को देर से पका हुआ खाना खिलाने की मजबूरी भी नहीं होगी। इस योजना के शुरू होते ही ट्रेनों में बेबी फूड कैटरिंग से मिलेगा। बुधवार से रेलवे यात्रियों को एक और सुविधा देने जा रहा है। शताब्दी व राजधानी ट्रेनों का खाना खाना अब यात्रियों की मजबूरी नहीं होगी। 

अगर कोई यात्री इन ट्रेनों का खाना नहीं खाना चाहता है तो उन्हें यह सुविधा होगी कि यात्रा टिकट लेने के दौरान ही मना कर दे। इस तरह से उन्हें खाने के लिए लिया जाने वाला शुल्क नहीं देना होगा। पहले होता यह था कि राजधानी व शताब्दी ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मजबूरन खाने का पैसा टिकट के दौरान ही देना होता था। 
विज्ञापन


अब ऐसी मजबूरी नहीं होगी।  बुधवार को ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु मुंबई स्थित गोरेगांव व कांदीबाली स्टेशन पर नई सुविधाओं का रिमोट से उद्घाटन करेंगे। कांदीबाली में दो स्वचालित सीढ़ियों की सौगात मिलेगा तो गोरेगांव स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय व एक स्वचालित सीढ़ी कह सौगात मिलेगी।  अहमदाबाद-मेहसाना के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के काम की शुरुआत भी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें