फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची के विवादित बोल, 'भारत को मुसलमानों से छुटकारा दिलाया जाए'

Wed, 08 Jun 2016 05:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने एक बार ‌फिर विवादित बयान देकर 'मुस्लिम मुक्त' भारत बनाने की बात कही - फोटो : Youtube
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार ‌फिर विवादित बयान देकर 'मुस्लिम मुक्त' भारत बनाने की बात कही है। साध्वी प्राची ने अपने हालिया एक वीडियो में कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान पूरा होने के बाद अब समय आ गया है कि भारत को मुसलमानों से छुटकारा दिलाया जाए। 
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का मिशन पूरा हो चुका है। अब समय आ गया है कि देश को मुस्लिम मुक्त बनाया जाए। अब हम उस पर काम कर रहे हैं। यह बात उन्होंने रूड़की में कही जहां पर पिछले सप्ताह दो समुदायों के बीच आपसी विवाद में 32 लोग घायल हो गए थे। 

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर साध्‍वी प्राची ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ को भाजपा अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है तो पार्टी 300 सीट तक जीत सकती है। साध्वी ने शाहरूख खान, आमिर खान की फिल्मों का बायकॉट करने की भी बात कही। साथ ही सभी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे अल्पसंख्यक संस्‍थानों और देवबंद में चलने वाले मदरसों में देश विरोधी ग‌तिविधियों की जांच सीबीआई से करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें