कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनें अब चल रही हैं, रेलवे अब धीरे-धीरे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। वेस्टर्न रेलवे ने 11 नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। वेस्टर्न रेलवे ने एक ट्वीट कर बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्दी ही इन ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। लेकिन रेलवे ने साफ कि यात्रियों को कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन भी करना होगा। आइए जानते हैं इन 11 स्पेशल ट्रेनों के बारे में।
1. 09009/09010 मुंबई सेंट्रल नई दिल्ली दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल
यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। 09009 सोमवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से रात 11 बजे चलेगी। यह 25 फरवरी को मुंबई से चलेगी और 26 फरवरी को शाम पौने चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह हर मंगलवार और शनिवार रात 10 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यह 26 फरवरी को नई दिल्ली से चलेगी और 27 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम और कोटा में ठहरेगी।
2. 09289/09290 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल
09289 हर शुक्रवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 25 फरवरी से होगी और यह 26 फरवरी को सुबह पौने सात बजे महुवा पहुंचेगी। महुवा से यह शाम 7 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, वीरमगम, सुरेंद्रनगर, बोटाड, ढोला, ढासा, लिलिया मोटा, सावरकुंडला और राजुला स्टेशनों पर रुकेगी।
3. 09293/09294 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल
09293 हर बुधवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 2 मार्च से होगी और यह 3 मार्च को सुबह पौने सात बजे महुवा पहुंचेगी। महुवा से यह शाम 7 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, वीरमगम, सुरेंद्रनगर, बोटाड, ढोला, ढासा, लिलिया मोटा, सावरकुंडला और राजुला स्टेशनों पर रुकेगी।
4. 09336/09335 इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल
यह ट्रेन 27 फरवरी से चलेगी। 09336 हर रविवार को रात साढ़ 11 बजे इंदौर से चलेगी और अगले दिन दोपहर बाद 2 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। गांधीधाम से यह हर सोमवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन देवास, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, अहमदाबाद और वीरमगम में ठहरेगी।