रेल मंत्रालय दशहरा, दिवाली और छठ पर बिहार सहित पूर्वी राज्य जाने वाले लोगों के लिए ट्रेन की विशेष सौगात लाया है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि इस वर्ष त्योहार के दौरान बिहार के लिए विशेषतौर पर 4000 ट्रेनें चलाई जाएगीं। पिछले साल इस मौके पर 3800 ट्रेने चलाई गईं थीं।
बता दें कि त्योहारों के मौके पर दूर दराज राज्यों में काम करने वाले लोग बिहार जाते हैं और उस दौरान ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों पर कई बार इस भीड़ भाड़ के चलते अप्रिय घटना भी घट चुकी हैं। एहतियात के तौर पर हर वर्ष भीड़ बढ़ने के कारण सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लैटफॉर्म टिकट बंद कर दिए जाते हैं। इस बार भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए बंद करने की योजना बनाई जा रही है।
This year 4,000 special trains will ply on Dussehra, Diwali & Chhath as opposed to 3,800 trains last year: Manoj Sinha, MoS Railways pic.twitter.com/6Lis5vZedi— ANI (@ANI) September 19, 2017
दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर रेल में लगभग पूरे देश से बिहार, झारखंड और पूर्वी राज्यों के लोग अपने गांव जाते हैं। बढ़ी भीड़ की वजह से ट्रेनों में यात्रियों को पांव रखने तक भी जगह नहीं मिल पाती है। कभी -कभी तो यात्री दरवाजे, खिड़कियों और बॉगी के बीच जान जोखिम डालकर यात्रा करने को मजबूर हो जाते हैं।
पढ़े: पूर्वांचल में तेजी से हो रहा रेल नेटवर्क का विस्तार- मनोज सिन्हा
रेलवे मंत्रालय और प्रशासन इस भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। मगर उसके बावजूद भी ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी का माहौल बना रहता है। दरअसल, दिवाली पर अब लोग छठ पूजा के अवसर पर अपने घर पहुंचना चाहते हैं। लेकिन उन्हे जान जोखिम में डालकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है।