फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की कृपा क्या हुई, हर दिन मिल रही आठ हजार शिकायतें

Tue, 26 Apr 2016 04:28 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु की कृपा क्या हुई, दरबार में यात्रियों की अर्जी बढ़ गई, कतार में खड़े हजारों कुछ इंतजार में है तो कई की समस्याएं सुलझ रही है। हम बात कर रहे है केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ट्विटर पर मिल रही शिकायतों की। प्रभु को इस सोशल साइट के जरिए करीब आठ हजार शिकायतें प्रतिदिन मिल रही हैं।
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु यात्रियों के ट्विटर मैसेज के जरिए परेशानियों को लेकर मिली शिकायतों को त्वरित निबटाने पर अब यह रास्ता यात्रियों को खूब जम रहा है। रेलमंत्री को ट्वीट करके चलती ट्रेन में यात्री कभी बच्चे के लिए दूध उपलब्ध कराने की मांग कर रहे तो कभी मनचलों से छुटकारा पाने की शिकायत कर रहे है। ट्रेन में कई तरह की शिकायतों व मदद मांगने का इन दिनों अंबार लग गया है।

प्रभु को ट्विटर पर मिलने वाली शिकायतों के अंबार को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय ने अब एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर से यात्रियों की मुख्य समस्याओं को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन


आठ हजार प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों में से रोजाना करीब चार सौ मुख्य शिकायतों को इस साफ्टवेयर की मदद से छांट लिया जाता है। जिसमें से कुछ शिकायतों का निवारण रेलवे महकमा ऑनलाइन ही कर दे रहा है जबकि अन्य समस्याओं को निबटाने की कोशिश चलती है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड में बने है ट्विटर सेल

समस्या के समाधान के लिए रेल भवन में कई तरह के ट्विटर सेल खोले गए है। इसके साथ ही एक सेल वॉर रूम की तरह काम कर रहा है। यात्रियों की शिकायत मिलने के साथ ही सीधा उस रेलवे जोन के अधिकारियों से संपर्क साधा जाता है।

मंत्रालय से त्वरित समाधान करने का निर्देश जारी किया जाता है। मंत्रालय ने सुरक्षा सेल अलग से बनाया है। यहां आरपीएफ के जवान तैनात हैं, जो लगातार ट्विटर की मॉनीटरिंग करते रहते हैं।


दिल्ली-छपरा के बीच चलने वाली सुविधा ट्रेन यात्रा से करने वाले सरोज सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल को उन्होंने ट्विटर पर खाने की शिकायत की। आधे घंटे के भीतर मुरादाबाद स्टेशन पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए और वेंडर से पूछताछ शुरू कर दी।

उनका कहना है कि रेल मंत्री की तरफ से प्रतिक्रिया तो ठीक मिली, लेकिन खाना खाने से उन्हें जॉन्डिस हो गया है। सुविधा ट्रेन में खाने की सुविधा बेहद ही खराब है, सड़ा हुआ खाना परोसा जाता हेै। वह पांच अप्रैल से ही बीमार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें