फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balasore Accident: रेल मंत्री ने कहा- अफवाहों पर ध्यान ने दें, सीबीआई की जांच रिपोर्ट पूरी होने का इंतजार करिए

Wed, 21 Jun 2023 11:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने ट्रेन हादसे को भीषण और खतरनाक करार दिया था। इसके अलावा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा था कि यह हादसा कवच न होने के कारण हुआ। रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसपर रेल मंत्री ने कहा था कि कवच का हादसे से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर बुधवार को रेल मंत्री ने बात की। उन्होंने कहा कि रेल हादसे के बारे में उड़ रही अफवाहों पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए। सीबीआई की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करिए। सच सामने आना जरूरी है। 

रेलवे अधिकारी भी कर रहे हैं जांच

विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मामला बहुत गंभीर है। हमें मामले के सभी तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए। हमें तकनीकी कारणों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। एक बार सीबीआई की जांच पूरी हो जाए फिर इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीबीआई के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा आयुक्त भी हादसे की जांच कर रहे हैं।

इस्तीफे पर रेल मंत्री ने दी थी यह प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने ट्रेन हादसे को भीषण और खतरनाक करार दिया था। इसके अलावा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा था कि यह हादसा कवच न होने के कारण हुआ। रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसपर रेल मंत्री ने कहा था कि कवच का हादसे से कोई लेना-देना नहीं है। मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं कहीं नहीं जा रहा। यहीं हूं। घटना का राजनीतिकरण न किया जाए।

इन राज्यों के हैं सबसे अधिक मृतक

विज्ञापन

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया था कि रेल हादसे के अधिकतर पीड़ित पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा राज्य के रहने वाले थे। सीबीआई, रेलवे सुरक्षा कमिश्नर और जीआरपी ने ट्रेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। खुर्दा डीआरएम रिंकेश रॉय को आशंका है कि उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिस वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें