फ्लेक्सी किराये पर रेल मंत्रालय फिर से विचार कर रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राजस्व बढ़ाने और ट्रेनों में सीटों को भरने के लिए मंत्रालय गतिशील कीमत व्यवस्था लागू करने पर भी विचार कर रहा है।
शुक्रवार को
राज्यसभा में रेलमंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय रेलवे में पुरानी सिग्नलिंग व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की योजना बना रहा है। इसकी जगह नई टेक्नलॉजी का प्रयोग किया जायेगा। प्रश्नकाल में फ्लेक्सी किराये का मुद्दा भी उठा।
बीजेपी सांसद राम विचार नेताम ने कहा कि कई बार कीमतें काफी ऊपर पहुंच जाती हैं। वहीं रेल मंत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि हमें विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें बताया गया है कि मौसम के अनुसार किराये को किस प्रकार गतिशील बनाया जा सकता है।