फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : रेलवे पुलिस ने आरोपी महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया

Sun, 30 May 2021 01:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक रेलवे स्टेशन में एक महिला चलती हुई ट्रेन के सामने कूद गई, लेकिन एक पुलिस जवान की जांबाजी और सतर्कता के चलते महिला की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। महज कुछ सेकंड के चंद फासले महिला की जान बच गई नहीं तो उसकी मौत होने के पूरे हालात बन गए थे।

विज्ञापन


यह घटना मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुई, जब एक मामले की आरोपी महिला पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह अपना संतुलन खो बैठी और पटरी पर गिर गई।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का है। इस वीडियो में दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहले सब कुछ सामान्य नजर आता है। प्लेटफार्म पर कुछ यात्री चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक पुलिस जवान भी दिखाई देता है।
विज्ञापन


अचानक एक महिला रेलवे ट्रैक पर कूदती है। लोग यह देखकर हैरान हो जाते हैं, लेकिन तुरंत  ही यह सब देखकर एक पुलिस जवान उस महिला की जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूद जाता है, इसी दौरान ट्रेन भी आ जाती है, लेकिन ट्रेन के आने से ठीक चंद सेकंड पहले पुलिस जवान महिला को ट्रैक से हटाने में कामयाब हो जाता है और उसकी जान बचा लेता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें