फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: रेलवे ने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड पर मांगी राय, ड्यूटी के दौरान पहननी पड़ती है अलग-अलग वर्दी

Tue, 08 Apr 2025 11:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Railways: रेलवे बोर्ड ने एकीकृत वाणिज्यिक एवं टिकटिंग कर्मचारियों के लिए एक समान ड्रेस कोड या वर्दी भत्ते में वृद्धि की मांग पर विचार भेजने को कहा है, क्योंकि उन्हें अपनी ड्यूटी के दौरान तीन अलग-अलग वर्दियां पहननी पड़ती हैं। एनएफआईआर ने यह मांग की है, जिसे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : आईस्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ने एकीकृत वाणिज्यिक एवं टिकटिंग कर्मचारियों की एक समान ड्रेस कोड या वर्दी भत्ते को बढ़ाने की मांग पर अपने विचार साझा करने को कहा। दरअसल, इन कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान तीन अलग-अलग वर्दियां पहननी पड़ती हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड ने फरवरी 2018 में चरणबद्ध तरीके से टिकट चेकर (टीसी), वाणिज्यिक क्लर्क (सीसी) और पूछताछ-सह-आरक्षण क्लर्क (ईसीआरसी) के पदों का विलय कर एकीकृत वाणिज्यिक और टिकटिंग कर्मचारी श्रेणी बनाई थी। इस एकीकृत श्रेणी में शामिल कर्मचारियों को तीन अलग-अलग ड्यूटी निभानी होती हैं। 

ये भी पढ़ें: दुर्लभ बीमारियों के लिए केंद्र की सहायता पर 50 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, करेगा सुनवाई
विज्ञापन


भारतीय रेलवे राष्ट्रीय कर्मचारी संघ (एएफआईआर) ने एक समान ड्रेस कोड या वर्दी भत्ते को बढ़ाने की मांग की थी। इस मांग के बाद रेलवे बोर्ड ने सात अप्रैल को सभी जोन को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्हें इस मुद्दे पर अपने विचार भेजने को कहा गया। 

पत्र में एनएफआईआर की मांग की दोहराते हुए बोर्ड ने कहा, क्षेत्र से मिलीं सभी रिपोर्ट से पता चलता है कि जिन कर्मचारियों को एकीकृत श्रेणी में शामिल किया गया है, उन्हं प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार बुकिंग, आरक्षण और टिकट चेकिंग जैसी अलग-अलग ड्यूटी करनी होती है। पत्र में यह भी बताया गया कि मौजूदा निर्देशों के अनुसार इन कर्मचारियो को अपनी अलग-अलग ड्यूटी के दौरा तीन अलग-अलग प्रकार की वर्दी पहननी होती है। 
 
बोर्ड ने कहा, रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि सामान्य कर्मचारियों और खासतौर पर महिला कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार की वर्दी पहनने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें: Punjab: सीएम 'मान' क्यों नहीं ले रहे सीआरपीएफ Y+ सुरक्षा? 206 वीआईपी को सिक्योरिटी कवर दे रही है CRPF
विज्ञापन


एनएफआईआर के अनुसार, कर्चमारियों ने टीसी/सीसी (संयुक्त श्रेणी) के लिए ड्रेस कोड में बदलाव की मांग कही है। बोर्ड ने इस पत्र में यह भी जिक्र किया कि एनएफआईआर का मानना है कि कर्मचारियो की यह मांग उचित है और इस पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जाना चाहिए। 
 
बोर्ड ने कहा, एनएफआईआर का कहना है कि कर्मचारियों की मांग सही है और इसे उचित तरीके से स्वीकार किया जाना चाहिए। इसलिए एनएफआईआर ने यह मांग की है कि या तो टीसी/सीसी के ड्रेस कोड में बदलाव किया जाए या कर्मचारियो के वर्दी भत्ते को बढ़ाकर उनकी जरूरतों के अनुसार संसोधित किया जाए। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें