फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरूः आईएमए पोंजी घोटाले में आयकर अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

Tue, 31 Dec 2019 02:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएमए के प्रमुख मंसूर खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बंगलूरू में आई-मोनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) से जुड़े पोंजी घोटाले में सीबीआई ने दो आयकर अधिकारियों सहित आठ ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों ने सोमवार को बताया कि तत्कालीन उपायुक्त आयकर (जांच) सौरभ नायक और डी कुमार एसीआईटी (आकलन) के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने कथित तौर पर आईएमए के प्रमुख मंसूर खान की मदद की। एजेंसी को संदेह है कि खान ने मदद के बदले अधिकारियों को मोटी रिश्वत दी थी। सीबीआई टीम ने बंगलूरू में पांच स्थानों और कारवार, सलेम और होसुर में एक-एक ठिकानों पर छापेमारी की।

आठ स्थानों में तीन आम व्यक्ति आशीष जैन, किरण पामीदी और कैजर बाशा के ठिकानों पर भी छापेमारी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि नायक और कुमार ने आईएमए के कार्यालयों की 2017 में तलाशी ली और उनके खातों की जांच की थी, लेकिन दोनों ने अनियमितताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने जांच में पाया कि 2017 में आयकर विभाग की तलाशी के बाद आईएमए के जिन खातों को फ्रीज किया गया था, उन पर से पाबंदी हटा ली गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें