फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में छापे: आयकर ने 450 करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया

Fri, 15 Jan 2021 11:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

आयकर विभाग ने कोलकाता स्थित कुछ संस्थानों पर छापे मारकर 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। ये संस्थान होटल से लेकर फलों के थोक व्यापार तक विभिन्न कारोबारी गतिविधियों में शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को कहा कि छापे 13 जनवरी को मारे गए और इस दौरान विभाग ने 1.58 करोड़ रुपये की नकदी भी पकड़ी। बयान में कहा गया कि तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान अघोषित नकदी, बिक्री दस्तावेजों में हेराफेरी और फर्जी खर्च के दावों का पता चला। विभाग ने कहा कि अब तक 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है और साथ ही दावा किया गया कि जिनके यहां छापे मारे गए, उन्होंने 105 करोड़ रुपये तक की अघोषित आय की बात स्वीकार की है।

इससे पहले आयकर विभाग ने कोलकाता की तीन रीयल एस्टेट कंपनियों और शेयर ब्रोकर समूह कंपनियों पर छापा मार कर 365 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया था।। सीबीडीटी ने विभागीय आंकड़ों और कंपनियों के वित्तीय दस्तावेज के आधार पर 5 जनवरी को यह कार्रवाई की गई थी।  सीबीडीटी के बयान में कहा गया है कि अब तक 365 करोड़ के कालेधन का पता चला है। कंपनी के अधिकारियों ने 111 करोड़ रुपये की अघोषित आय होने की बात स्वीकार की है। जांच अधिकारियों ने छापे के दौरान 3.02 करोड़ बेहिसाबी रकम और 72 लाख के आभूषण भी जब्त किए हैं। छापे के दौरान कई फर्जी कंपनियों का भी पता चला है, जिनके जरिये मनी लॉन्ड्रिंग किया जाता था। इसके अलावा फ्लैटों की बिक्री से प्राप्त धन को भी खाते में नहीं दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें