फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता वीएस शिवकुमार के आवास पर छापा

Thu, 20 Feb 2020 01:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
वी.एस. शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय के अधिकारियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता वी.एस. शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को उनके आवास पर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि इससे एक दिन पहले विशेष सतर्कता सेल ने कांग्रेस नेता को एक मामले में मुख्य आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। इस कथित मामले में उनके निजी स्टाफ के भी कुछ कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन





यह मामला जब दर्ज किया गया था, उस समय शिवकुमार राज्य की पूर्ववर्ती ओमन चांडी नीत यूडीएफ सरकार में मंत्री थे। भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ने दावा किया कि शिवकुमार ने अपने कर्मचारियों के नाम पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक सम्पत्ति एकत्र की जिसके बाद उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें