फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: गेमिंग एप धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में कारोबारी के कार्यालय पर छापेमारी

Thu, 20 Oct 2022 12:30 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोलकाता

सार

कारोबारी के घर से भारी मात्रा में धन बरामद किया गया है अभी और तलाशी जा रही है  वहीं पैसों की गिनती जा रही है।
 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-नगेट्स गेमिंग ऐप मामले में ईडी कोलकाता लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक कारोबारी उमेश अग्रवाल के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर भारी मात्रा में धन बरामद किया है। कारोबारी के घर से भारी मात्रा में धन बरामद किया गया है अभी और तलाशी जा रही है  वहीं पैसों की गिनती जा रही है।

विज्ञापन



तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 20 जगहों पर छापेमारी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने एमबीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्थित मुसद्दीलाल ज्वैलर्स के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन एजेंसी ने हैदराबाद समेत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 20 जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के संबंध में की गई थी। अधिकारी ने कहा कि एमबीएस समूह और उसके निदेशक सुकेश गुप्ता और सहयोगी कंपनियों ने अतिरिक्त पांच प्रतिशत कर का भुगतान किए बिना विदेशी मुद्रा की स्थिति बनाए रखने के लिए एमएमटीसी से क्रेडिट पर सोना प्राप्त किया था, जिससे निगम को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें