फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi swearing-in ceremony: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया और राहुल गांधी

Wed, 29 May 2019 08:30 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सोनिया गांधी और गुलाम नबी आजाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैराथन बैठक की है। चूंकि मोदी खुद यह बात कह चुके हैं कि एनडीए के सांसद कैबिनेट के गठन को लेकर मीडिया में दिखाई जा रही खबरों पर ध्यान न दें। मीडिया में पिछले कई दिनों से मोदी मंत्रिमंडल को लेकर खबरें चल रही हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के एक बड़े नेता जो कि आरएसएस के करीबी माने जाते हैं, उनका कहना है कि इस बार मोदी कैबिनेट में बहुत कुछ नया होगा। चर्चा है कि मोदी की नई कैबिनेट में आधे से ज्यादा नए चेहरे देखने को मिलेंगे। सहयोगी दलों को उनकी मांग के अनुरूप नहीं, बल्कि मोदी की इच्छा से मंत्री पद मिलेगा। जेडीयू और शिवसेना, दोनों को चार मंत्री पद मिलने की संभावना है।
 


 


एक चर्चा यह भी है कि मोदी इस बार कई विशेषज्ञों को अपने मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाएंगे। हालांकि अभी ये लोग संसद के किसी भी सदन में नहीं हैं, हो सकता है कि बाद में इन्हें राज्यसभा के जरिए संसद में लाया जाए।
विज्ञापन


उधर कांग्रेस पार्टी में चर्चा है कि नया राष्ट्रीय अध्यक्ष खोजा जाए, जो गांधी परिवार से न हो। हालांकि आजादी के बाद के कांग्रेस पार्टी के इतिहास में यह पहली बार है, जब पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों पर गांधी परिवार ही काबिज है। स्वयं राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी माता सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की मुखिया हैं और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें