Maruti suzuki Ignis Global NCAP Crash test
- फोटो : Global NCAP
भारत में निर्मित हो रही मारुति सुजुकी इग्निस को अफ्रिका में निर्यात किया जाता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इग्निस को 3 स्टार रेटिंग मिली है। इग्निस को ये रेटिंग 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किए गए फ्रंट क्रैश टेस्ट में मिली है। वहीं इग्निस के स्ट्रक्चर को भी अनस्टेबल बताया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर की छाती के सुरक्षा के लिहाज से इग्निस कमजोर साबित हुई है। वहीं ड्राइवर और पैंसेजर के सिर और गर्दन की सुरक्षा को अच्छा बताया गया है। वहीं पैसेंजर की छाती की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बताया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ड्राइवर के घुटनों की पर्याप्त सुरक्षा नहीं है और गंभीर चोट लगने का खतरा है। वहीं पैसेंजर के घुटनों की सुरक्षा पर्याप्त है। साथ ही, इग्निस का ड्राइवर साइड का सीट बेल्ट रिमांइडर ग्लोबल NCAP के मुताबिक नहीं पाया गया है।
इग्निस को अडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 17.00 में से 9.99 रेटिंग मिली है वहीं चाइल्ड सेफ्टी को लेकर 49.00 में से 8.00 अंक मिले हैं। टेस्ट की गई इग्निस 2019 मॉडल की राइट हैंड साइड ड्राइव वाली थी और उसका क्रैश टेस्ट वजन 1,092 किग्रा था, जबकि कर्ब वेट 860 किग्रा था। कर्ब वेट और क्रैश टेस्टट के वजन में अंतर डमी और इक्विमेंट्स के चलते आया है।
इग्निस में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। इग्निस में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी मिलता है। भारत में इग्निस की एक्स-शोरूम कीमत 4.87 लाख से लेकर 7.22 लाख रुपये है।
यहां देखें वीडियोः