फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता का हाल पूछने चेन्नई के अपोलो अस्पताल पहुंचे राहुल

Fri, 07 Oct 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बीमार चल रही तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए, लेकिन उनसे मिल नहीं पाए। जयललिता चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। राहुल गांधी ने पत्रकारों को बताया कि वह जयललिता के जल्दी ठीक होने की कामना लेकर अस्पताल गए थे और वे जल्दी ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन


तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयलिता पिछले 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हे बुखार और डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन इस बीच उनकी सेहत के बारे में बहुत कम ही जानकारी सामने आ सकी है। जयललिता की सेहत की विस्तृत जानकारी के लिए कोर्ट में जनहित याचिका तक दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

कोर्ट ने कहा था कि जयललिता की सेहत की जानकारी के लिए दायर की गई याचिका महज 'पब्लिसिटी स्टंट' है। याचिका में यह भी पूछा गया था कि जयललिता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री कौन है, किसे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी देना कोई जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन

jayalalithaa - फोटो : File Photo
बता दें कि जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए तमिलनाडु की जनता उत्सुक है। सूत्रों की मानें तो अब भी चेन्नई के अपोलो अस्पताल के बाहर जयललिता के सैकड़ों समर्थक डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी सीएम को छुट्टी नहीं मिलती वे वहीं डटे रहेंगे।

लोगों की इसी उत्सुकता को आधार बनाकर समाजसेवी रामास्वामी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जयललिता की सेहत की सही जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो एम्स के तीन डॉक्टर भी जयललिता के इलाज के लिए चेन्नई भेजे गए हैं।

वहीं, एक ब्रिटिश डॉक्टर से भी उनके इलाज के लिए सुझाव मांगे गए थे, ब्रिटिश डॉक्टर ने जयललिता के इलाज को सही करार दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें