कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस मामले में यू-टर्न लेते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका को वापस ले लिया है।
इस याचिका में उन्होंने आरएसएस आपराधिक मानहानि से जुड़े मामले को रद्द करने की गुहार लगायी थी।
सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के वकील कपिल सिब्बल ने गुरुवार को फिर दोहराया है कि वह अपने उस बयान पर कायम हैं कि आरएसएस के लोगों ने ही गांधी जी की हत्या की थी। सिब्बल ने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे और सुप्रीम कोर्ट से अपनी अपील वापस ले लेंगे।