फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल, थरूर नहीं चाहते होंगे लेकिन देश अयोध्या में राम मंदिर चाहता है : भाजपा

Tue, 16 Oct 2018 03:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपने नेताओं का इस्तेमाल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के खिलाफ माहौल बनाने में कर रही है। उसने एक बार फिर से कहा कि राम के जन्मस्थान पर ही मंदिर बनेगा। दिसंबर, 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि कोई भी अच्छा हिंदू किसी दूसरे के पूजा स्थल को तोड़कर वहां राम मंदिर बनते नहीं देखना चाहेगा। 

विज्ञापन


इस बयान पर केंद्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उसके नेता शशि थरूर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम देश की आत्मा हैं। राम मंदिर के तोड़ जाने के बाद लोगों ने उसके लिए 500 सालों तक लड़ाई लड़ी है। शशि थरूर ने जो भी कहा है वह निश्चित तौर पर राहुल गांधी का ही नजरिया है और वे राम की जन्मभूमि पर मंदिर नहीं चाहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें