फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में होने वाली आदिवासी यात्रा में शामिल हो सकते हैं राहुल-सोनिया

Sat, 08 Oct 2016 08:28 PM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के अंत में गुजरात में आयोजित होने वाली नव सर्जन आदिवासी अधिकार यात्रा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि वह यात्रा को अलग-अलग मौकों पर संबोधित करेंगे। आदिवासियों के मद्देनजर 12 दिवसीय यह यात्रा 20 या 21 अक्टूबर को उत्तरी गुजरात के बांसकठा जिले के अंबाजी इलाके से शुरू होगी और दक्षिणी गुजरात के वालसाड जिले के अंबरगांव में समाप्त होगी।
विज्ञापन


गुजरात के कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि इस यात्रा में राज्य की आदिवासी बहुल पूर्वी पट्टी भी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि हमने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि वह 20 या 21 अक्तूबर को यात्रा के प्रारंभ होने पर सभा को संबोधित करें। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 12 दिवसीय यात्रा के समापन पर सभा को संबोधित कर सकती है। हालांकि इस कार्यक्रम की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

1,200 किमी की इस यात्रा में हर दिन लगभग 100 किमी की यात्रा कवर की जाएगी। दोशी ने बताया यात्रा के जरिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आदिवासी बहुल 13 जिलों की 38 विधानसभा सीटों वाले इलाकों में नियमित अंतराल पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकें करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। गौरतलब है कि राज्य में 2017 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें