फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा- लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत, हर कीमत पर करनी होगी रक्षा

Wed, 16 Jan 2019 03:45 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी किसी भी कीमत पर रक्षा करना होगी।

विज्ञापन


उन्होंने एक अफगान सांसद के साथ अपनी बातचीत का उल्लेख करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा कि एक दिन उन्होंने संसद की विजिटर गैलेरी में अफगानिस्तान के कुछ सांसदों को बैठे देखा। उन्होंने सोचा कि ये सांसद विदेश से आए हैं और हम लोग शोर-शराबा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाद में ये अफगान सांसद मेरे कार्यालय आए। मैंने खेद जताया कि वे लोग हंगामे के कारण संसद में अच्छी चर्चा नहीं देख पाए। इस पर एक अफगान सांसद रोने लगी, तो वह हैरान थे। उन्होंने पूछा क्या हुआ, तो सांसद ने कहा कि उनके देश में बहस बंदूक से होती है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लिखा कि हमारा लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें किसी भी कीमत पर इसकी रक्षा करनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें