फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गरीबों को आरक्षण जल्द, कैबिनेट मंत्री ने कहा- योगी सरकार कर रही कानूनी तैयारी

Wed, 16 Jan 2019 03:16 PM IST
अमर शर्मा अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा गरीबों  को 10 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान राज्यों में लागू करने की होड़ लग गई है। गुजरात के बाद झारखंड ने भी इसे अपने राज्य में लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अमर उजाला को बताया कि यूपी सरकार भी इस कानून को अपने राज्य में जल्द लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके लिए जरूरी संविधानिक प्रक्रिया का पालन कर शीघ्र ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। मंत्री ने कोई समय सीमा बताने से तो इनकार किया, लेकिन कहा कि केंद्र द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को यह लाभ वे शीघ्र पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं जिन राज्यों में गैर भाजपाई दलों की सरकारें हैं, वहां पार्टी ने सरकारों को इस मसले पर घेरने का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल सरकार से गरीब सवर्णों को आरक्षण का लाभ देने की मांग की। 

उन्होंने केजरीवाल सरकार को यह कहकर घेरा कि वह केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को दी जा रही सुविधाएं उन तक नहीं पहुंचने देना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार को हमेशा यह डर सताता रहता है कि अगर वे केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे तो इसका लाभ केंद्र सरकार और भाजपा को होगा और उनकी पार्टी इस मामले में पीछे रह जाएगी। 
विज्ञापन


ध्यान रहे कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने अभी तक केंद्र सरकार द्वारा लाई गई आयुष्मान योजना को अपने यहां लागू नहीं किया है। इस योजना के तहत कोई भी गरीब पांच लाख रूपये मूल्य तक का इलाज किसी भी अस्पताल में (जो इस योजना से जुड़े हैं) मुफ्त करा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें