फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने वायनाड में एच1एन1 के मामलों को लेकर केरल के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा

Thu, 09 Jan 2020 08:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एच1एन1 के मामलों से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर गुरुवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा को पत्र लिखा। उन्होंने इस संबंध में उचित सुविधाएं मुहैया कराने का आग्रह किया। शैलजा को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को एच1एन1 के संदर्भ में एहतियाती कदमों के बारे में जागरुकता फैलाई जाए।

विज्ञापन


वायनाड से कांग्रेस सांसद के मुताबिक उनके संज्ञान में यह बात आई है कि जनवरी के पहले सप्ताह में अनयम्मकन्नू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के करीब 150 छात्र और शिक्षक एच1एन1 से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें