भारतीय उत्तर पश्चिम रेलवे ने 380 स्टेशनों पर हाई स्पीड वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 380 स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी।
स्टेशनों पर कार्ययोजना के तहत वाई-फाई सुविधा प्रदान करने में उत्तर पश्चिम रेलवे भारतीय रेलवे के अग्रणी जोन में शामिल है। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में 81 स्टेशनों, जोधपुर मंडल में 106 स्टेशनों, बीकानेर मंडल में 116 स्टेशनों और अजमेर मंडल में 77 स्टेशनों पर हाई स्पीड वाई-फाई सुविधा नि:शुल्क प्रदान की गई है।