फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने लिखा स्वराज कौशल को पत्र, सुषमा की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी

Wed, 07 Aug 2019 09:56 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि सुषमा की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। उन्होंने सुषमा के पति स्वराज कौशल को लिखे पत्र में कहा, "आपकी पत्नी सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। वह एक अद्भुत सांसद और नैसर्गिक वक्ता थीं।" 
विज्ञापन


गांधी ने कहा, "विदेश मंत्री के तौर पर जरूरतमंद लोगों के लिए उनके जिम्मेदार रुख और लगन की वजह से उन्हें दुनिया भर में सम्मान मिला। जनता के प्रति उनकी भावना के आड़े उनका खराब स्वास्थ्य भी नहीं आया।" 

उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में आप और आपकी बेटी बांसुरी के साथ मेरी संवेदना है। सुषमा जी की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और करोड़ों भारतीय नागरिकों की जिंदगी को छूती रहेगी। ईश्वर आपको शक्ति प्रदान करे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें