फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'मैं आपको छू लूंगा तो ये कहेंगे कि नाक पोंछ रहा हूं', संसद के बाहर खरगे से ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी

Fri, 24 Mar 2023 12:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी जिस वक्त संसद से बाहर आ रहे थे, उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी उनके साथ थीं। इस दौरान दरवाजे से निकलते हुए राहुल कहते हैं, "अगर मैं आपको छू लूंगा तो ये लोग कहेंगे कि मैं अपनी नाक आप पर पोंछ रहा हूं। 
विज्ञापन
संसद के बाहर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आमतौर पर अपने मजाकिया और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को संसद से बाहर आते वक्त उनका गुस्सा बाहर खड़ी मीडिया पर फूट पड़ा। राहुल ने इस बार वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे के सामने भाजपा के सोशल मीडिया विंग पर निशाना साधा। राहुल ने मीडियाकर्मियों के सामने यहां तक कह दिया कि अगर मैं आपको छू लूंगा तो ये कहेंगे कि मैं अपनी नाक पोंछ रहा हूं।
विज्ञापन

 

क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी जिस वक्त संसद से बाहर आ रहे थे, उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी उनके साथ थीं। इस दौरान दरवाजे से निकलते हुए राहुल कहते हैं, "अगर मैं आपको छू लूंगा तो ये लोग कहेंगे कि मैं अपनी नाक आप पर पोंछ रहा हूं। आपने देखा है वो वीडियो, जब मैं आपकी मदद कर रहा हूं तो ये लोग कह रहे हैं कि मैं अपनी नाक आप पर पोंछ रहा हूं।"

किस वीडियो की बात कर रहे हैं राहुल?
दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हुआ था। इसमें देखा गया था कि राहुल गांधी जब मल्लिकार्जुन खरगे के साथ संसद की तरफ जा रहे हैं, तब वे अपना हाथ मल्लिकार्जुन के कंधे पर रखते हैं। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा था कि राहुल ने अपना हाथ नाक से हटाने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पर रखा था और वे 'अपनी नाक पोंछ रहे थे'। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया था कि राहुल कांग्रेस के बाकी नेताओं को टिश्यू पेपर समझते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें