फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू के आगे झुकी कांग्रेस, अब राहुल करेंगे नीतीश से मुलाकात

Thu, 06 Jul 2017 09:17 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन के बाद कांग्रेस और जेडीयू के बीच चल रही गहमगहमी के बीच खबर है कि राहुल गांधी अगले हफ्ते होने वाली विपक्ष की मीटिंग के बाद नीतीश कुमार से मिल सकते हैं।
विज्ञापन


सुत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपनी पार्टी को यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन को तत्काल पुन: स्थापित किया जाना चाहिए। वह कथित तौर पर विपक्षी नेताओं की अगले सप्ताह होने वाली बैठक का आयोजन कर रहे हैं, और अलग-अलग समय पर नीतीश कुमार के साथ अलग से मुलाकात कर सकते हैं। उनकी यह मीटिंग राष्ट्रपति चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम मानी जा रही है। 

गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार, लालू यादव और कांग्रेस की अहम भूमिका है। पिछले महीने नीतीश ने कोविंद को समर्थन देकर सबकों चौंका दिया था। इस बैठक में किसानों की समस्या, भीड़ द्वारा हिंसा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राहुल ने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद और अहम सहयोगियों में से एक हैं। बिहार में उनके नेतृत्व में ही एनडीए-भाजपा को रोकने में कामयाबी मिली और अभी भी एनडीए के लिए बिहार सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें