फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 28 मई को अमेरिका रवाना होंगे राहुल, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे

Fri, 19 May 2023 11:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। 11 अप्रैल को राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में आयोग्य घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 मई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 29-30 मई को प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे। इससे पहले बताया गया था कि कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी 31 मई से 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर जाएंगे। उनका चार जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5000 प्रवासी भारतीयों के साथ रैली करने का प्रोग्राम था। इसके अलावा वह पैनल चर्चा और भाषण के लिए वॉशिंगटन भी जाने वाले थे। हालांकि, इन विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


पीएम मोदी भी अमेरिका दौरे पर जाएंगे
इस बीच पीएम मोदी 22 जून को राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एक प्रेस बयान में बताया कि अमेरिका में पीएम मोदी की मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है।  

कैम्ब्रिज में दिए बयान पर विवादों में घिर गए थे राहुल
हाल ही में लंदन दौरे पर गए राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार और भारतीय लोकतंत्र की आलोचना करने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। मार्च 2023 में उन्होंने लंदन में कहा था कि सभी को पता है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उस पर हमले किए जा रहे हैं। राहुल गांधी के बयानों के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने उनसे मांफी की मांग की थी।
विज्ञापन


सांसदी जाने के बाद पहली विदेश यात्रा
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। 11 अप्रैल को राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में आयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें