फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का वित्त मंत्री पर निशाना- नोटबंदी और विफल लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था हुई तबाह

Sat, 29 Aug 2020 12:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वित्त मंत्री के दैवीय घटना  वाले बयान को लेकर शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, त्रुटिपूर्ण जीएसटी और विफल लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था तबाह हो गई।

विज्ञापन


राहुल गांधीं ने वित्त मंत्री के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि भारत की अर्थव्यस्था तीन कदमों- नोटबंदी, त्रूटिपूर्ण जीएसटी और विफल लॉकडाउन के कारण तबाह हो गई। इसके अलावा दूसरी बातें झूठ हैं।
 

गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुई है, जो कि एक दैवीय घटना है और इससे चालू वित्त वर्ष में इसमें संकुचन आयेगा।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में जीएसटी राजस्व प्राप्ति में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि स्पष्ट रूप से जीएसटी क्रियान्वयन के कारण जो क्षतिपूर्ति बनती है, केंद्र उसका भुतान करेगा।
 

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को ट्वीट कर राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे जीएसटी के मुआवजे के मुद्दे पर केंद्र की ओर से दिए गए विकल्प को नकार दें और एक स्वर में राशि की मांग करें।
 

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को जीएसटी परिषद की बैठक में केंद्र ने राज्यों के सामने विकल्प दिया कि वे मौजूदा वित्त वर्ष में जरूरी राजस्व के लिए कर्ज ले सकते हैं और इसमें केंद्र की तरफ से मदद की जाएगी।

 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें