फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Vadra: 'मेरे बहनोई को 10 साल से परेशान कर रही सरकार, नई चार्जशीट उसी उत्पीड़न का हिस्सा', राहुल का हमला

Fri, 18 Jul 2025 11:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर ट्वीट किया, 'मेरे बहनोई को पिछले 10 साल से इस सरकार की ओर से परेशान किया जा रहा है। यह नवीनतम आरोप-पत्र उसी उत्पीड़न का एक और हिस्सा है।'
विज्ञापन
राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को परेशान करने का आरोप लगाया। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में रॉबर्ट के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया है। इसे लेकर ही राहुल ने सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


'अंत में सच्चाई की जीत होगी'
राहुल ने कहा कि अंत में सच्चाई की जीत होगी। उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनका परिवार किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करेगा। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे बहनोई को पिछले 10 साल से यह सरकार परेशान कर रही है। यह हालिया आरोप-पत्र उसी प्रताड़ना अभियान का एक और हिस्सा है।'

'रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं, क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित एक और हमला झेलना पड़ रहा है। मुझे पता है कि वे सभी किसी भी तरह की मुसीबत का सामना करने के लिए पर्याप्त बहादुर हैं। वे हिम्मत और गरिमा के साथ ऐसा करते रहेंगे।' लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, 'अंततः सच्चाई की जीत होगी।'
विज्ञापन


ईडी ने क्या-क्या कार्रवाई की?
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक आपराधिक मामले में 56 साल के रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की। संघीय जांच एजेंसी ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में स्थित 43 अचल संपत्तियों को भी जब्त किया, जिनकी कीमत 37.64 करोड़ रुपये है। ये संपत्तियां रॉबर्ट वाड्रा और स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड जैसी उनकी संबंधित संस्थाओं से संबंधित हैं।

रॉबर्ट वाड्रा के कार्यालय ने क्या कहा?
चार्जशीट के बाद रॉबर्ट वाड्रा के कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। उसमें कहा गया कि वर्तमान कार्यवाही उनके खिलाफ मौजूदा सरकार की ओर से की जा रही राजनीतिक कार्रवाई का ही एक विस्तार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें