फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कंपनियों को लेकर राहुल गांधी ने जताई चिंता, ट्वीट कर सरकार से किया अनुरोध

Mon, 13 Apr 2020 12:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पूरे देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि आर्थिक मंदी ने कई भारतीय कॉरपोरेट को कमजोर कर दिया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय कॉरपोरेट की स्थिति को लेकर अपनी चिंता प्रकट की है। राहुल गांधी ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में कोई विदेशी कंपनी देश के किसी कॉरपोरेट का नियंत्रण अपने हाथ में नहीं ले पाये इसे सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इस दौरान यह चिंता मीडिया में आई उन खबरों पर प्रकट की है, जिनमें कहा गया था कि विदेशी संस्थानों ने स्टॉक बाजार के गिरने के मद्देनजर भारतीय कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है।

इस पूरे मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘‘ भीषण आर्थिक मंदी ने कई भारतीय कॉरपोरेट को कमजोर कर दिया है, उन्हें अधिग्रहण के लिये आसान निशाना बना दिया है। सरकार को राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में विदेशी कंपनियों को किसी भारतीय कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।’’
विज्ञापन


बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के सेंट्रल बैंक ने भारत में आवास रिण देने वाली सबसे बड़ी कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन की 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें