फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पर भड़के राहुल: ट्वीट कर लिखा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो

Wed, 20 Apr 2022 10:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने लिखा है कि 8 साल की बड़ी चर्चा के परिणामस्वरूप भारत के पास केवल 8 दिनों का कोयला भंडार है। मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।
विज्ञापन
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में हो रही हिंसा और उसके खिलाफ हो रही सरकारी कार्रवाई के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश में हो रही बुलडोजर कार्रवाई और कोयले की कमी को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है कि 8 साल की बड़ी चर्चा के परिणामस्वरूप भारत के पास केवल 8 दिनों का कोयला भंडार है। मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे, जिससे नौकरियों का और नुकसान होगा।  मोदी जी नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।

विज्ञापन


इससे पहले भी राहुल गांधी ने पीएम पर बोला था हमला
बता दें कि इसस पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन संकट से कोई नहीं मरा! मैंने पहले भी कहा था - कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फर्ज निभाईये, मोदी जी - हर पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें