फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : रोड शो के बाद राहुल गांधी ने स्वीकारी चुनौती, नौ सेकंड में लगाए 13 पुशअप्स

Mon, 01 Mar 2021 03:31 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter - @MahilaCongress
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु समेत पांचों राज्यों के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं और सोमवार को उन्होंने कन्याकुमारी में रोड शो किया। राहुल गांधी आजकल एक अलग ही अंदाज में देखने को मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को कन्याकुमारी में रोड शो के बाद राहुल गांधी एक दसवीं की छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए दिखाई दिए। दरअसल, तमिलनाडु में राहुल गांधी ने रोड शो के बाद छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान एक छात्रा ने राहुल गांधी से पुशअप करने की अपील की। जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप्स किए। 
 

राहुल गांधी के छात्रा के साथ पुशअप्स करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिर्फ नौ सेकड में राहुल गांधी ने नॉनस्टॉप 13 पुशअप्स मारे। राहुल गांधी ने पहले पुशअप्स लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुशअप लगाने का कहा और इसके बाद राहुल गांधी ने खुद भी एक हाथ से पुशअप लगाकर दिखाया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दसवीं में पड़ने वाली छात्रा मेरोलिन शेनिघा के साथ पुशअप चैलेंज में हिस्सा लिया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय दक्षिण भारत के राज्यों के दौरे पर हैं। राहुल गांधी पुडुचेरी, केरल के बाद अब तमिलनाडु के दौरे पर हैं और यहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। 

इससे पहले राहुल गांधी केरल में मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे। यहां उन्होंने मछुआरों से उनकी समस्या को जाना और नाव में बैठकर मछुआरों के साथ समुद्र का सफर किया। इतना ही नहीं राहुल गांधी समुद्र में कूदे भी और मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें