फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'भारत जैसा जातिगत भेदभाव कहीं नहीं, दुनिया में सबसे खराब'; तेलंगाना में बोले कांग्रेस सांसद

Tue, 05 Nov 2024 08:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तेलंगाना दौरे पर हैं। उन्होंने भारत में कथित तौर पर होने वाले जाति आधारित भेदभाव को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। राहुल की इस टिप्पणी पर सियासी हंगामा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स@INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल जाति जनगणना पर बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान भारत में कथित जातिगत भेदभाव को लेकर बयान दिया। बकौल राहुल गांधी, 'जिस तरह का जातिगत भेदभाव भारत में होता है, ऐसा दुनिया में कहीं नहीं होता। उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव के मामले में देश की स्थिति दुनिया में सबसे खराब है। 
विज्ञापन


देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की कृत्रिम सीमा ध्वस्त करेगी कांग्रेस
हैदराबाद में राहुल गांधी ने कहा, 'मेरे लिए तेलंगाना राष्ट्रीय जाति जनगणना का मॉडल है। देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की कृत्रिम सीमा को ध्वस्त कर दिया जाएगा।' मंगलवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) की बैठक में राहुल गांधी की मौजूदगी में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा 6 नवंबर से किए जाने वाले जाति सर्वेक्षण पर चर्चा की गई। सामाजिक समूहों, जाति संघों और कांग्रेस नेताओं से बातचीत
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने सामाजिक समूहों, जाति संघों और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। बेगमपेट हवाई अड्डे पर और बाद में बोवेनपल्ली में एक कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट सहयोगियों, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अन्य नेताओं ने राहुल का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


क्या है तेलंगाना सरकार की योजना
राज्य सरकार ने पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी के वादे के अनुसार व्यापक सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति सर्वेक्षण कराने का एलान किया था। सर्वेक्षण बुधवार से शुरू होगा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें