कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर नए कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अन्नदाताओं का साथ देने और पूंजीपतियों का साथ छोड़ने को कहा है। कांग्रेस नेता ने संसद ने अपने भाषण का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, अब भी समय है मोदी जी, पूंजीपतियों का साथ छोड़कर, अन्नदाताओं का साथ दीजिए।
पुराने वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान के किसानों की जमीन की कीमत तेजी से बढ़ रही है और आपके जो कॉरपोरेट दोस्त हैं वो उस जमीन को चाहते हैं और आप क्या रहे हैं, एक तरफ से किसान और मजदूर को कमजोर कर रहे हैं।